Header Ads Widget

Responsive Advertisement

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश

New Delhi/ चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की।
चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर अपेक्षाकृत समतल क्षेत्र चुना
लैंडिंग के बाद लैंडिंग इमेजर कैमरे द्वारा ली गई तस्वीर। इसमें चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का एक हिस्सा दिखाया गया है। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर अपेक्षाकृत समतल क्षेत्र चुना। ISRO ने यह जानकारी दी है।
आरबीआई गवर्नर ने दी बधाई
चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि जहां इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प है, वहां चांद भी ज्यादा दूर नहीं है। चंद्रयान-3 की सफलता इसे संदेह से परे स्थापित करती है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई।
लैंडर से संपर्क बना
इसरो ने चंद्रमा पर उतरते समय चंद्रयान-3 के लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें जारी कीं। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 के लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित हो गया है।
प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार
चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार किया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि इसमें एक दिन का समय भी लग सकता है। इसके बाद विक्रम और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचकर और पृथ्वी पर भेजेंगे।
पीएम मोदी ने इसरो चीफ सोमनाथ को किया फोन
पीएम मोदी ने इसरो चीफ सोमनाथ को फोन कर के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप और आपकी पूरी टीम को बधाई। जल्दी ही मैं आप सब रूबरू होकर भी बधाई दूंगा। उन्होंने कहा कि आपका तो नाम ही सोमनाथ है। आपके नाम में ही सोम है। बहुत बहुत बधाई सभी को।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ