Header Ads Widget

Responsive Advertisement

लद्दाख में सड़क हादसा, 9 जवानों की मौत

लद्दाख /केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भारतीय सेना का वाहन हादसे का शिकार हो गया। लेह के पास क्यारी गांव से 7 किमी दूर सेना का वाहन खाई में गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि इस हदासे में भारतीय सेना के नौ जवान वीर गति को प्राप्त हुए। जबकि एक सैनिक घायल हुआ है। मरने वाले सैनिकों में 8 जवान और एक जूनियर कमीशन अधिकारी शामिल हैं।

हादसे में 9 जवानों की मौत
भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि क्यारी गांव से सात किलोमीटर दूर पहले सेना की गाड़ी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में आठ जवानों और एक जेसीओ की जान चली गई। हादसे में एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार, ALS वाहन लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। करीब 5.45 से 6.00 बजे शाम ये हादसा हुआ। गाड़ी में 10 जवान सवार थे।

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुख जताया
प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुख जताया है।

सिक्किम में खाई में गिरा था भारतीय सेना का ट्रक
इससे पहले दिसंबर 2022 में सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिर गया था। जिसमें 16 जवान शहीद हो गए थे। ये हादसा उत्तरी सिक्किम के लाचोन से 15 किलोमीटर दूर जेमा इलाके में हुआ था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ