Header Ads Widget

Responsive Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर ससंदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने किया ध्वजारोहण

कोरिया / कोरिया जिला मुख्यालय में  77वां स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी।  जिले में उत्साह के साथ गरिमामय पूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। संसदीय सचिव राजवाड़े ने रामानुज मिनी स्टेडियम, जिला मुख्यालय, बैकुण्ठपुर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण पश्चात गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे और  शान्ति की प्रतीक कबूतर भी आसमान में छोड़े गए।

मुख्य अतिथि राजवाड़े  ने ध्वजारोहण पश्चात समारोह में परेड का निरीक्षण किया। परेड द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रपति की जयकारा किया गया। परेड द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्य अतिथि राजवाड़े ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीद जवानों के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड का नेतृत्व परेड कंमाडर रविकांत सहारे ने किया।

परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल,  जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सेना महिला , एनसीसी पुरूष , एनसीसी महिला, स्काउट गाईड शामिल हुए। समारोह  में उल्लेखनीय कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई,  जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नागरिकगणों ने खूब सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति के उपरांत पुरस्कार दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ