Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दर्शकों का राउडी, प्रोड्यूसर्स का पृथ्वीराज, समझिए अक्षय की आने वाली फिल्मों का राज

Mumbai/लगातार आधा दर्जन फ्लॉप फिल्में दे चुके अक्षय कुमार के करियर के लिए बीते महीने रिलीज हुई फिल्म 'ओएमजी 2' किसी संजीवनी से कम नहीं है। अक्षय कुमार का सिनेमा करने में यकीन कम ही रहा है, वह बस अच्छे प्रोजेक्ट करते हैं और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हों या फ्लॉप, उन्हें बनाने वाला मुनाफा कमाते रहते हैं। यही वजह है कि वह लगातार फिल्में कर रहे हैं। 9 सितंबर 1967 को जन्मे अक्षय कुमार आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए जानते हैं, रिलीज की कतार में लगी उनकी नई फिल्मों के बारे में...
मिशन रानीगंज
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म है।  इस फिल्म में अक्षय कुमार ने स्वर्गीय जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाया है।  यह फिल्म रानीगंज कोलफील्ड में एक वास्तविक जीवन की घटना और स्वर्गीय जसवंत सिंह गिल के वीरतापूर्ण कार्य से प्रेरित है, जिन्होंने भारत के कोयला खदान बचाव मिशन का नेतृत्व किया था। जसवंत सिंह गिल ने साल 1989 में रानीगंज में बाढ़ग्रस्त कोयला खदान के अंदर फंसे खनिकों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ