कोरिया / राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, केबिनेट मंत्री दर्जा डॉ किरणमयी नायक 20 जून को कोरिया व एमसीबी जिले के प्रकरणों की सुनवाई सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय जिला पंचायत के सभा कक्ष में होगी। जहां महिलाओं के उत्पीडऩ से संबंधित प्राप्त प्रकरणों पर सुनवाई की जाएगी।

राज्य महिला आयोग के सचिव ने बताया कि सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में उपस्थित होगे। उपस्थिति हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे। चेहरे, मुंह और नाक को ढकते हुए तीन लेयर वाले मास्क या मोटा कपड़े का रूमाल बांध कर आएंगे। सुनवाई के दौरान पक्षकारो के लिए सेनेटाईजर व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।