दिल्ली /घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स पर 114.32 अंक यानी 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 62,962.96 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी पर 33.75 अंक यानी 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 18,668.30 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी। शुरुआती कारोबार में EKI Energy के शेयर में 11 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला। वहीं, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर में चार फीसदी की टूट दर्ज की गई।

सेंसेक्स पर इन शेयरों में दिखा उछाल
सेंसेक्स पर टाटा मोटर्स के शेयर में सबसे ज्यादा 0.95 फीसदी उछाल के साथ कारोबार हो रहा था. इसी तरह टाइटन में 0.88 फीसदी, पावरग्रिड में 0.75 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.63 फीसदी, एनटीपीसी में 0.63 फीसदी और एक्सिस बैंक में 0.52 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार हो रहा था। इसी तरह मारुति, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, बजाज फिनजर्व, एचसीएल टेक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था।

इन शेयरों में दिखी टूट
सेंसेक्स पर शुरुआती कारोबार में सन फार्मा, इन्फोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और विप्रो में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा था।

निफ़्टी से मिल रहे थे ये संकेत
सिंगापुर एक्सचेंज पर निफ्टी फ्यूचर्स में 36 अंक यानी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 18,756.50 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे संकेत मिल रहे थे कि दलाल स्ट्रीट की शुरुआत पॉजिटीव रह सकती है। हालांकि, प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स में 35 अंक की गिरावट देखने को मिली। वहीं, निफ्टी गिरकर 18,640 अंक के नीचे आ गया था।