किडनैपर ने ग्वालियर से मंगवाई कार
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार नंबर एमपी/07/बी ए /3697 को जब्त किया है। वहीं अपहृत सिद्धार्थ आशटकर को कवर्धा के दशरंगपुर से सकुशल बरामद किया था। गिरफ्तार दोनों अपहरणकर्ता है मूलतः मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। वर्तमान में आरोपी अंकित मिश्रा दुर्ग जिले के अम्लेश्वर में और आरोपी राज तोमर रायपुर के कमल विहार में रह रहे थे। इतना ही नहीं अपहरण की घटना को अंजाम देने के लिए अपने अन्य 3 साथियों को चारपहिया वाहन से ग्वालियर से लेकर रायपुर बुलाए थे। आरोपी राज तोमर पूर्व में जिला ग्वालियर के थाना गोले का मंदिर एवं जिला मुरैना के थाना महुवा से हत्या के प्रयास, मारपीट, आगजनी सहित 6 से अधिक मामलों में जेल की हवा खा चुका है। पुलिस की नाकेबंदी के कारण आरोपी पकड़े जाने के डर से अपहृत सिद्धार्थ आशटकर को कवर्धा के दशरंगपुर के पास छोड़कर भाग गए थे।
शहर के कई स्थानों में नाकेबंदी
रायपुर पुलिस की अलग-अलग टीम शहर के कई स्थानों में नाकेबंदी की। अपहृत के परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही प्रार्थी से आरोपियों के हुलिये और उनकी ओर से उपयोग किये गये चारपहिया वाहन के संबंध में भी पूछताछ की। पुलिस की कड़ी नाकेबंदी को देखकर किडनैपर दबाव में आकर सिद्धार्थ को कवर्धा जिले के दशरंगपुर में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने अंकित मिश्रा को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अन्य 4 साथियों के साथ मिलकर सिद्धार्थ आशटकर का अपहरण करना स्वीकार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
अंकित मिश्रा 26 साल, निवासी लोहामण्डी थाना किलागेट ग्वालियर, एमपी
राज तोमर 24 साल, निवासी ग्राम महुवा जिला मुरैना एमपी

0 टिप्पणियाँ