नई दिल्ली / दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की उड़ान AI173 के एक इंजन में मंगलवार को तकनीकी खराबी आ गई थी। पायलट ने तुरंत नजदीकी रूस के मगदान हवाई अड्डे से संपर्क किया और उड़ान को डायवर्ट करने की इजाजत मांगी। इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से उतारा गया। इस बीच, अमेरिका भी स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है।
टाटा समूह के स्वामित्व वाली निजी विमानन कंपनी ने कल शाम एक बयान में कहा कि दिल्ली से उड़ान संख्या एआई173 को इंजन में खराबी के कारण मंगलवार को रूस के मगदान की ओर मोड़ दिया गया। 216 यात्रियों और 16 चालक दल को लेकर विमान सुरक्षित उतरा।

0 टिप्पणियाँ