Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कड़ाके की ठंड, जम्मू में माइनस में पहुंचा पारा

जम्मू/ देश भर में ठंड ने दस्तक दे दी है। इस बीच कश्मीर घाटी में शीतलहर और तेज हो गई है, यहां के अधिकांश क्षेत्रों में रात के समय का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया. श्रीनगर में शक्रवार की बीती रात इस साल की सबसे अधिक ठंडी रात रही, जहां तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया. शोपियां का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में तापमान में भारी गिरावट आई है, जो मौजूदा समय में सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस कम है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ